संस्था ने बीते वर्ष एक अखिल भारतीय काव्य संकलन का सहयोगी आधार पर संपादन किया जिसका नाम भी अभिव्यंजना रखा गया। इसका विमोचन १३-१२-२००८ को कवि-सम्मलेन में एच बी टी आई के निदेशक प्रो० एस० के० अवस्थी नें किया। इस अवसर पर श्री सतीश आर्य (गोंडा), श्री काशीशंकर अवस्थी (कानपुर), श्री अजय वर्मा(बाराबंकी), श्रीमती भावना वैदेही तिवारी(नॉएडा), अनुराग मिश्रा"गैर" (बुलंदशहर) को अभिव्यंजना श्री सम्मान एवं कुछ अन्य रचनाकारों को काव्य कुमुद सम्मान से सम्मानित किया गया। इस समारोह के कुछ चित्र प्रस्तुत हैं -
